कार से अधिकारी को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत

भोपाल।राजा भोज एयरपोर्ट पर गुरूवार को पहुंचे नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. अधिकारी को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए उनके साथ आए नायाब तहसीलदार को अचानक से सीने में दर्द महसूस हुआ था. बेचैनी बढ़ जाने पर उनके मौजूद साथी तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही दिनेश साहू को मृत घोषित कर दिया. शव को पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार मृतक नायब तहसीलदार दिनेश साहू की ड्यूटी पूर्व चुनाव आयुक्त ओपी रावत के कार्यालय में चल रही थी. ओपी रावत की दोपहर की फ्लाइट से मुंबई के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. उन्हें कार से यहां से छोड़ने के लिए दिनेश साहू और उनके साथ भी आए थे. पूर्व चुनाव आयुक्त की लाइजनिंग के लिए नायब तहसीलदार साहू को लॉयजन ऑफिसर बनाया गया था. राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार के रूप में दिनेश साहू का प्रमोशन करीब दो साल पहले हुआ था. टीकमगढ़ में से उनका ट्रांसफर भोपाल में किया गया था. वर्तमान में वह गोविंदपुरा तहसील में पदस्थ थे. दिनेश साहू के दो बेटे हैं. जो अपने पिता के साथ ही गोविंदपुरा में ही निवास करते हैं. दिनेश साहू की असमयिक मृत्यु होने पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. नायब तहसीलदार की मौत की घटना पर एसडीएम गोविंदपुरा ने रवीश कुमार श्रीवास्तव ने दुख जताया है. तहसीलदार सौरभ वर्मा के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दिनेश साहू के कार्यों का बखान करते हुए उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. नायब तहसीलदार दिनेश साहू के कुशल व्यवहार और विभाग में उनकी अच्छी छवि की चर्चा अधिकारियों के साथ ही कर्मचारी भी कर रहे हैं.

Next Post

नगर में लगातार चोरी की वारदाते, जवाहर नगर में भी मामला आया सामने 

Thu Sep 25 , 2025
नीमच। नीमच में चोर पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए लगातार चोरी की वारदातें अंजाम दे रहे हैं। शहर के कई इलाकों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। सवाल यह है कि चोरी करने के बाद […]

You May Like