एपस्टीन मामले में किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू गिरफ्तार

लंदन, 19 फरवरी (वार्ता) ब्रिटेन पुलिस ने किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर को सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच संबंधों की जांच के सिलसिले में की गयी है। बीबीसी टीवी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले विभिन्न समाचार पत्रों ने रिपोर्ट दी थी कि गुरुवार सुबह पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित ‘वुड फार्म’ पर पुलिस की छह कारें और सादे कपड़ों में लगभग आठ अधिकारी पहुंचे थे।

टेम्स वैली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वे उन आरोपों की समीक्षा कर रहे हैं जिनमें दावा किया गया है कि माउंटबैटन-विंडसर ने जेफरी एपस्टीन को गोपनीय सरकारी दस्तावेज सौंपे थे। ये आरोप हाल ही में अमेरिकी सरकार द्वारा जारी की गई फाइलों के आधार पर लगाए गए हैं। स्वर्गीय महारानी एलिजाबेथ के दूसरे बेटे, माउंटबैटन-विंडसर ने एपस्टीन के साथ किसी भी गलत काम में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने एपस्टीन के साथ अपनी दोस्ती पर पछतावा जताया है, लेकिन हालिया दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद से उन्होंने टिप्पणी के किसी भी अनुरोध का जवाब नहीं दिया है।

Next Post

भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अमेरिका में 12 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का दोषी पाया गया

Thu Feb 19 , 2026
मिनियापोलिस, 19 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक कंपनी के साथ 12 लाख डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने के वर्षों पुराने आरोप में दोषी पाया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मिनेसोटा जिले के अमेरिकी अटॉर्नी डैनियल एन. रोसेन […]

You May Like