ब्राह्मणों के खिलाफ हिंसा परअखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन ने सरकार को दी चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में ब्राह्मण समाज के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा कि पिछले एक-डेढ़ वर्ष में ब्राह्मणों पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने मऊगंज में युवक सनी द्विवेदी और पुलिस अधिकारी राम चरण गौतम की हत्या का मुद्दा उठाया साथ ही मिश्र ने कहा कि जब पुलिस की वर्दी में भी ब्राह्मण सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडि़त ब्राह्मण वर्ग से होने के कारण इन घटनाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

उधर, मिश्र ने मऊगंज व अन्य घटनाओं को लेकर डीजीपी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा इसके बाद भी ब्राह्मणों पर अत्याचार नही रुके तो भाजपा व सरकार के खिलाफ ब्राह्मण सड़कों पर उतरेंगे ।

Next Post

कंडम खड़ी एम्बुलेंस से पार्ट्स हुए चोरी 

Mon Mar 17 , 2025
भोपाल। शहर भर में भारी संख्या में खड़ी कंडम एम्बुलेंस से अज्ञात चोरों ने पार्ट्स चुरा लिए। दरअसल भोपाल के वीआईपी रोड के पास बने आपातकाल वाहन के कार्यलय जो अब स्थानांतरित हो चुका है वहा अभी भी कई सारी धुल खाती एम्ब्युलेन्स मौजूद है. जो किसी भी आपातकालीन परिस्थिति […]

You May Like

मनोरंजन