ईरान ने फोर्डो परमाणु संयंत्र पर काम शुरू किया, उपग्रह की तस्वीरों से खुलासा

तेहरान, 2 जुलाई (वार्ता) ईरान ने पिछले महीने अपने परमाणु संयंत्रों पर की गई अमेरिकी बमबारी के बाद फोर्डो परमाणु संयंत्र पर काम शुरू कर दिया है।

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि मैक्सार टेक्नोलॉजीज की उपग्रह छवियों से उस संयंत्र तक पहुंचने के लिए एक नई सड़क के निर्माण और उपकरणों की तैनाती का पता चला है।

उपग्रह की ली गयी तस्वीरों के अनुसार,ईरान अपने इस प्रमुख परमाणु संयंत्र में हुए नुकसान की मरम्मत के लिए रात दिन काम कर रहा है और उपग्रह तस्वीरों में पहाड़ पर फोर्डो संयंत्र की ओर जाने वाली एक नई बनी सड़क दिख रही है। इसके साथ ही वहां कई वाहन भी दिख रहे हैं जिनमें एक उत्खनन वाहन और एक मोबाइल क्रेन शामिल हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थान (आईएसआईएस) के एक विश्लेषण का हवाला दिया गया जिसमें कहा गया था कि उत्खनन वाहन संभवतः भूमिगत संयंत्र को हुए नुकसान का निरीक्षण करने के लिए कैमरों या कर्मचारियों को नीचे उतारने के लिए स्टेजिंग एरिया तैयार कर रहा था।

सोमवार को आईएसआईएस अध्यक्ष डेविड अलब्राइट ने कहा कि मैक्सार की तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान बम प्रभावित दो स्थलों पर नीचे की ओर निरीक्षण की तैयारी कर रहा है।

 

Next Post

बंगलादेश ने श्रीलंका को 244 रन के स्कोर पर रोका

Wed Jul 2 , 2025
कोलंबो, 02 जुलाई (वार्ता) तसकीन अहमद (चार विकेट) और तंजीम हसन साकिब (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बंगलादेश ने पहले दिन-रात्रि एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका की पूरी टीम को 244 रन के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने […]

You May Like