रांची ODI से पहले धोनी ने घर पर दी दावत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को धोनी के साथ कुछ वक्त बिताया। उसके बाद धोनी ने उन्हें होटल छोड़ा।

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए रांची पहुंच गई है। टेस्ट सीरीज के बाद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में होगा। रांची में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घर पर दावत दी।

दिग्गज भारतीय कप्तान और पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार (27 नवंबर) को रांची में अपने घर पर बैटिंग सुपरस्टार विराट कोहली को डिनर पर बुलाया। गुरुवार शाम को विराट कोहली रांची में धोनी के घर गए। वहां उन्होंने डिनर किया। जिसके बाद धोनी ने खुद ही कोहली को टीम होटल तक छोड़ा। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

Next Post

बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Fri Nov 28 , 2025
बाबर आजम ने टी20आई में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम […]

You May Like