सीहोर। सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिलकिसगंज में आयोजित कार्यक्रम में पीला मोजेक, कीट व्याधि एवं अतिवृष्टि से हुई सोयाबीन फसल क्षति से प्रभावित किसानों के खाते में राहत राशि अंतरित करेंगे.
सीएम डॉ. यादव जिले के 205977 किसानों के खाते में 118 करोड़ 41 लाख रुपए की राहत राशि अंतरित करेंगे. इसके साथ ही जिले के 69 करोड़ 38 लाख रुपए लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण भी करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ यादव जिले की आठ तहसीलों में पीला मोजेक एवं कीट व्याधि से प्रभावित 1,87,140 किसानों को 101 करोड़ 70 लाख 90 हजार 999 रुपए अंतरित करेंगे. इसी प्रकार अतिवृष्टि से प्रभावित 02 तहसीलों के 18, 837 सोयाबीन उत्पादक किसानों के खाते में राशि 16 करोड़ 70 लाख 36 हजार 9425 रुपए की राहत राशि अंतरित करेंगे. भैरूंदा एवं बुधनी के किसानों की फसल अतिवृष्टि से तथा आष्टा, जावर, रेहटी, इछावर, श्यामपुर, दोराहा, सीहोर ग्रामीण तथा नगर के किसानों की फसल पीला मोजक एवं कीट व्याधी से फसलें खराब हुई थी.
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, कलेक्टर बालागुरू के तथा जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा इस आयोजन के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिले के 69 करोड़ 38 लाख हजार रुपए लागत के अनेंक निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे. इसमें 51 करोड़ 24 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 09 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा 18 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपए के 14 कार्यों का भूमिपजून करेंगे. कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए अनेक विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी.
