बाबर आजम ने टी20आई में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम ने टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में जीरो पर आउट होते ही शर्मनाक उपलब्धि हासिल कर ली है। वो पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ बाबर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
पाकिस्तान में खेले जा रहे टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में 185 रनों का पीछा करते हुए नंबर-3 पर उतरे बाबर आजम महज दो गेंदों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उन्हें पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर दुष्मंथा चमीरा ने पवेलियन वापस भेज दिया। बाबर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
