
पांढुरना। नगर के साईं धाम कॉलोनी मेंं 21 फरवरी की रात्रि डकैतों द्वारा पांच घरों के लोगों को बंधक बनाकर इनसे सोने,चांदी के आभूषणों के साथ नगद राशि लूटकर फरार होने वाले दूसरे साथी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है,पकड़े गए डकैत के पास से पुलिस ने पिस्टल तथा पांच जिंदा कारतूस भी जप्त किए।
उल्लेखनीय हो कि बीते 21 एवं 22 फरवरी के मध्य रात्रि नगर के साईं धाम कॉलोनी में रहने वाले पांच घरों में डकैतों द्वारा धारदार हथियारों से हमला कर इन घरों में रहने वाले लोगों को बंधक बनाकर इनसे सोने,चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे,इस घटना से पूरे नगर वासियों में दहशत बनी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इन डकैतों को पकडऩे जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देश पर स्वयं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी द्वारा कमान संभालते हुए टीम गठित कर इन डकैतों की तलाश में जूट गए।
लगभग एक सप्ताह के अथक प्रयासों के बाद अंत:इस पुलिस टीम द्वारा मध्य प्रदेश की अंतिम सीमा पर स्थित धार जिले के थाना टांडा के ग्राम गेट्टा से पांढुरना डकैती में शामिल जितेन्द्र पिता अमरसिंग भुरिया 22 को बीते 2 मार्च को गिरफ्तार कर अपने साथ पांढुरना ले आई जो छिंदवाड़ा के जेल में बंद है,वहीं इन डकैतों के अन्य साथियों को भी पकडऩे पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के बाद पांढुरना के बड़चिचोली पुलिस चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक शिवकरण पाण्डेय तथा धार जिले के टांडा थानेदार संजय राऊत के साथ मिलकर बनाई गई 11 सदस्यों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रविवार को इन डकैतों के मुख्य ठिकाने पर दी गई दबिश के दौरान पुलिस को देख यह सभी डकैत यहां से दो पहिया वाहन से फरार होने लगे पुलिस को पिछा करता देख और अधिक तेज गति से बाइक भगाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरे दिनू उर्फ दिनेश पिता अमरसिंग डाबर उम्र 31 को पुलिस ने पकड़ लिया,इस दुर्घटना में डकैत दिनेश डावर बुरी तरह से जख्मी हो गया,पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टन तथा पांच जिंदा कारतूस भी जप्त किए ।
गंभीर रूप से घायल डकैत दिनेश डाबर को धार जिले से पांढुरना थाने तक के लंबे सफर में लाने के दौरान उसकी तबीयत और अधिक खराब होने की संभावना को देखते हुए इसका वहां के शासकीय चिकित्सालय में उपचार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से इसे अलिराजपुर जिला जेल भेजा गया,इसके स्वस्थ्य होने के बाद इसे पुलिस द्वारा पांढुरना लाकर यहां की डकैती कांड में शामिल अन्य डकैतों तथा डकैती में लूट के माल को जप्त करेंगी।
