पनौती जैसे शब्दों को त्यागें, जोश और जुनून से मिलती है सफलता: बागेश्वर महाराज

छतरपुर। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मना रहे हैं।

इस मौके पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय टीम को विशेष शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, मजबूत रणनीति और भगवान की कृपा का परिणाम है।

बागेश्वर महाराज ने अपने संदेश में समाज में प्रचलित ‘पनौती’ जैसे अंधविश्वास पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि किसी दिन, मैदान, जगह या खिलाड़ी को ‘पनौती’ कहना सही नहीं है। यदि किसी के पास सही नीति, मजबूत रणनीति, जोश, जुनून और लगन हो, तो हर मुश्किल को आसानी से पार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि टी-20 फाइनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन यह साबित करता है कि जब पूरी टीम एकजुट होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है, तो सफलता निश्चित होती है। इस जीत को उन्होंने केवल क्रिकेट मैच की जीत नहीं बल्कि जीवन के लिए एक बड़ा संदेश बताया।

Next Post

किले पर तोप चलाते समय विवादित नारेबाजी, 4 गिरफ्तार; शहर में निकला जुलूस

Mon Mar 9 , 2026
रायसेन। रमजान माह के दौरान किले से तोप चलाते समय कथित रूप से धर्म विरोधी नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। इस मामले में कई संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि खत्री ने बताया […]

You May Like