नो एंट्री में भारी वाहनों की शहर में एंट्री

जबलपुर। नो एंट्री में भारी वाहनों की शहर में हो रही एंट्री के विरोध में युवा शुक्रवार को ट्रक डंपर जैसे भारी वाहन के मॉडल लेकर सांकेतिक तौर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की।

मध्य भारत मोर्चा के सदस्य अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर रात्रि 9 बजे तक की नो एंट्री है इसके बावजूद देखने में यह आ रहा है कि सुबह, दोपहर, शाम को भी भारी वाहन शहर में दौड़ते नजर आ रहे हैं जिससे यातायात तो अवरुद्ध हो ही रहा है साथ ही शहर के वृद्ध बच्चे ओर महिलाओं को भी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। जिसके विरोध में मध्य भारत मोर्चा सदस्य ट्रक डंपर के मॉडल लेकर संकेतिक रूप से पुलिस अधिक्षक कार्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए भारी वाहनों के नो एंट्री में प्रवेश पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Next Post

RCB में चयनित मंगेश यादव का ग्रह आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत

Fri Jan 16 , 2026
सौसर। सौसर के बोरगांव निवासी युवा क्रिकेटर मंगेश यादव ने अपनी प्रतिभा के दम पर आईपीएल (IPL) में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा नीलामी में मोटी रकम देकर खरीदे जाने के बाद, पहली बार अपने गृह नगर लौटे मंगेश यादव का क्रिकेट […]

You May Like