वॉशिंगटन, 20 नवंबर (वार्ता) हैकर्स के एक समूह ने वीजा, मास्टरकार्ड और जेपीमॉर्गन चेस के 16,000 ग्राहकों का चुराया गया डेटा डार्क वेब पर लीक कर दिया है।
लीक हुई जानकारी में ग्राहकों के ईमेल पते, फोन नंबर और कुछ मामलों में जेपीमॉर्गन चेस के खाता आईडी शामिल हैं।
हैकरों के समूह ‘एनशून्यएन’ ने यह डेटा तीसरे पक्ष के आपूर्तिकर्ता से चुराया था। समूह ने फिरौती चुकाने के लिए कंपनियों को 48 घंटे की समयसीमा दी थी, जिसके खत्म होने के बाद उसने यह डेटा सार्वजनिक कर दिया गया।
कंपनियों ने गुरुवार को साइबर हमले की पुष्टि की, लेकिन ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि कोई भी वित्तीय जानकारी चोरी नहीं हुई है।
अमेरिकी बैंक जेपीमॉर्गन चेस ने ‘एक्स’ पर कहा, “हमें पता चला है कि फर्म को सेवाएं देने वाले तीसरे पक्ष साइबर हमले का शिकार हुए हैं। अब तक की हमारी जांच के आधार पर हमारा मानना है कि हमलावरों ने उन विक्रेताओं के पास मौजूद कुछ मार्केटिंग डेटा तक पहुंच बनाई है, जिसमें ग्राहकों के कुछ नाम और ईमेल पते शामिल हो सकते हैं।”
बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी कोई भी सेवा प्रभावित नहीं हुई है और यह घटना सप्ताह की शुरुआत में ग्राहकों को हुई आईटी समस्याओं से जुड़ी नहीं है।
बीते सप्ताह के दौरान जेपीमॉर्गन चेस, यूनाइटेड एयरलाइंस और यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) को भी कंप्यूटर सिस्टम ठप होने की समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
मास्टरकार्ड ने भी कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने कहा कि इस हमले के कारण “एक विशेष लाभ कार्यक्रम में नामांकित कार्डधारकों की सीमित मात्रा में गैर-भुगतान जानकारी उजागर हुई है।”
मास्टरकार्ड ने कहा, “उसकी टीमें जरूरत के अनुसार प्रभावित कार्डधारकों की सहायता के लिए प्रदाता के साथ मिलकर काम कर रही हैं।”
रिपोर्टों के अनुसार, एनशून्यएन नामक हैकिंग समूह ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी ली है और अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज पोस्ट किए हैं।
Next Post
लोह कीन यू को अपसेट कर लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में
Fri Nov 20 , 2026
हांगकांग, 20 नवंबर (वार्ता) तीन दिनों में तीसरा मुश्किल मैच खेलने के बाद, सिंगापुर के बैडमिंटन स्टार लोह कीन यू शुक्रवार को हांगकांग ओपन के क्वार्टर-फ़ाइनल में भारत के लक्ष्य सेन से 21-17, 10-21, 21-13 से हार गए।पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह, जो लगातार तीसरा मैच खेल रहे थे, 15-15 से […]

You May Like
-
2 years ago
मुठभेड़ में नक्सली ढ़ेर, सर्चिग जारी
