चार साल की बच्ची से हैवानियत, नाबालिग पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर: गढ़़ा थाना अंतर्गत सूपाताल में हैवानियत और दरिंदगी की वारदात सामने आई। 14 साल के नाबालिग ने फूल जैसी चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। इस दरिंदगी ने झकझोर कर रख दिया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सूपाताल मेें रहने वाली चार वर्षीय बालिका क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय बालक के साथ खेल रही थी.

तभी वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया, जहां उसके साथ हैवानियत की। बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची तो जब मां ने उसे चैक किया तो परिवार को दरिंदगी समझने में समय नहीं लगा। फूल जैसी मासूम के साथ हैवानियत देख परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। बच्ची को उपचार के लिए एल्गिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर दुष्कर्म, पोस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर घिनौनी हरकते करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Next Post

छाया रहा धोक पड़वा का उत्साह, घर-घर जाकर लिया बड़ों का आशीर्वाद

Thu Oct 23 , 2025
महू: एक ओर जहां देश में परंपराओं का निर्वहन खत्म होता जा रहा है, वहीं महू शहर में आज भी इन परंपराओं को बड़े उत्साह से निभाया जाता है. जहां पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव में दिपावली को मुख्य माना जाता है और साल भर तक उत्साह के साथ […]

You May Like