जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत नया मोहल्ला में नशे में धुत्त पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।पुलिस के मुताबिक श्रीमति अंजली चक्रवर्ती 30 वर्ष निवासी नया मोहल्ला सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2016 में नरेन्द्र चक्रवर्ती निवासी नया मोहल्ला सिहेारा के साथ हुयी।
जिससे उसके 2 बच्चे हैं। पति प्रतिदिन शराब पीकर घर आते हैं, शारीरिक, मानसिक रूप से परेशान करते हैं एवं बच्चों के साथ भी मारपीट करते हैं। बीती रात लगभग 11 बजे वह घर के सामने थी, तभी पति शराब पीकर आये, सब्जी काटने वाली छुरी से मार हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
