ट्रैवलर बस में लगी आग, पार्षद ने रहवासियों के साथ बुझाई आग, टला बड़ा हादसा

जबलपुर:सदर पेंटीनाका चौराहे के पेट्रेल पम्प के पास मंगलवार को उप्र की ट्रैवलर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रैवलर में सवार 25 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पार्षद ने सूझबूझ दिखाते अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।ह्यूमेन राइटस एमपी के अध्यक्ष डॉ अजय वाधवानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की ट्रैवलर बस यात्रियों को लेकर जा रही थी, वे जैसे ही सदर पेंटीनाका चौराहे के पेट्रेल पम्प के पास पहुंची, तभी उसमें आग आग लग गई।

आग की लपटों में वाहन घिर गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्री दरवाजे-खिडक़ी से कूदकर भागने लगे। चालक ने वाहन को सडक़ किनारे किया, इसी दौरान केंट के पार्षद अमरचंद बावरिया पहुंंचे और उन्होंने पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू करते हुए फॉगिंग की। गनीमत रही कि आग पर काबू पा लिया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग किन परिस्थितियों में लगी इसका पता नहीं चल सका।

Next Post

चुरहट में कल जनअधिकार आंदोलन, जनता की लड़ाई लड़ने उतर रहे अजय सिंह

Wed Jul 16 , 2025
सीधी:बिजली हो या पानी, सड़क हो या स्वास्थ्य चुरहट की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही जनता के हक को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह ने कल चुरहट में आयोजित जन अधिकार आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह […]

You May Like