क्षत्रिय समाज के खिलाफ बयान पर दतिया के विधायक राजेंद्र भारती ने मांगी माफी

दतिया: दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के कानपुर में दिए गए बयान पर हंगामा मच गया। चौरसिया समाज के कार्यक्रम में भारती ने कहा था कि दतिया में उनकी लड़ाई सामंतवाद से रही और ठाकुरों से सबसे पहले सत्ता उनके पिता ने छीनी थी। इस बयान के बाद दतिया में क्षत्रिय समाज ने कड़ा विरोध जताया। समाज ने विधायक से माफी की मांग की। विरोध के बाद विधायक भारती ने अपने निवास से वीडियो जारी किया।

उन्होंने कहा कि वे कानपुर में अपने पिता स्व. श्याम सुंदर श्याम की जीवनी पर प्रकाश डाल रहे थे। उनके पिता ने लक्ष्मण सिंह बुंदेला, मेहरबान सिंह बुंदेला और नारायण सिंह दाऊ के साथ स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। भारती ने कहा कि भूलवश उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया, जिससे क्षत्रिय समाज की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने क्षत्रिय समाज से माफी मांगी। साथ ही 2023 के चुनाव में समर्थन देने वाले क्षत्रिय समाज के लोगों से भी क्षमा याचना की।क्षत्रिय समाज ने बैठक कर विधायक की माफी स्वीकार कर ली है।

Next Post

कलर कोडिंग का उल्लंघन करने पर 17 ई-रिक्शा जब्त

Thu Mar 6 , 2025
ग्वालियर: शहर के ई-रिक्शा संचालकों द्वारा कलर कोडिंग का पालन न करने पर यातायात पुलिस द्वारा सघन चैकिंग के दौरान 17 ई-रिक्शाओं को नियम का उल्लंघन करने पर जब्त करने की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सभी ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था […]

You May Like