मप्र वन संपदा से समृद्ध, संरक्षण प्राथमिकता; गिद्ध संरक्षण और जैवविविधता पर गर्व: सीएम

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर गिद्धों के संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पर्यटक वाहनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ‘वन्य प्राणी संरक्षण पुरस्कार’ अंतर्गत रालामंडल की रेस्क्यू टीम को एक लाख रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किया। डॉ. यादव ने कहा कि हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश वन्य संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां जैव विविधता के संरक्षण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Post

गांधी जयंती पर कल रिहा होगें 12 बंदी

Wed Oct 1 , 2025
रीवा।महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर केन्द्रीय जेल रीवा से बंदियो को रिहा किया जाएगा, 12 बंदी रिहा होगे. म.प्र शासन द्वारा विभिन्न जेलों से आजीवन कारावास से दंडित 111 बंदी जिसमें 8 महिलाएं शामिल है रिहा किए जाएगे. रीवा केन्द्रीय जेल में बंद 12 बंदियों को रिहा […]

You May Like