कलर कोडिंग का उल्लंघन करने पर 17 ई-रिक्शा जब्त

ग्वालियर: शहर के ई-रिक्शा संचालकों द्वारा कलर कोडिंग का पालन न करने पर यातायात पुलिस द्वारा सघन चैकिंग के दौरान 17 ई-रिक्शाओं को नियम का उल्लंघन करने पर जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने सभी ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा की गई कलर कोडिंग व्यवस्था में सहयोग करें और यातायात को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन न करने पर यातायात पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Next Post

होली से पहले ग्वालियर में खाद्य विभाग ने 5 डलिया मावा किया जब्त

Thu Mar 6 , 2025
ग्वालियर: जिला प्रशासन के खाद्य विभाग ने मुखबिर की सूचना पर फूलबाग चौराहे के पास स्थित मैदान में छापामार कार्रवाई की। खाद्य विभाग ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 डलिया मिलावटी मावे की आशंका पर मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। होली […]

You May Like