
जबलपुर। गढ़ा थानांतर्गत गढ़ा बाजार पुराने स्टेट बैंक के बगल में रहने वाले जवाहर लाल सेन के कच्चे मकान में विगत तीन दिन से एक बादामी रंग का पीली गोल धारी वाला ढाई फीट लंबा सांप दहशत का पर्याय बना हुआ था। कभी वाशरूम कभी रसोई कक्ष में तो कभी बिस्तर पर अठखेलियां करते हुए दिखाई देने के कारण सेन परिवार डरा सहमा हुआ था। रविवार सुबह दस बजे जवाहर की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप गनैता प्रजाति का सांप है, ये सांप जहरीला नहीं होता है , लेकिन बेहद गुस्सैल और आक्रामक होता है। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
