सरकार की भावना सबको साथ लेकर चलने की लेकिन कानून हाथ में लेने पर छोड़ेंगे नहीं: यादव

भोपाल। रायसेन जिले में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के आज पुलिस के हत्थे चढ़ने के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सुशासन सरकार की पहचान है और कोई भी अगर कानून को अपने हाथों में लेगा तो सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है।

डॉ यादव ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार सुशासन के लिए पहचानी जाती है। हालांकि जो लोग व्यवस्थाओं को नहीं मानते, सरकार उनसे निपटना जानती है और कानूनी प्रावधानों के आधार पर उन्हें प्रतिबंधित भी करती है।

गौहरगंज से जुड़े इस मामले के संदर्भ में डॉ यादव ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि पुलिस इस मामले में आरोपी को छोड़ेगी नहीं। किसी भी स्तर की ढिलाई भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सलमान नाम के इस आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर करते हुए पकड़ा है। सरकार की पकड़ से कोई भाग नहीं सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सबको साथ लेकर चलने की भावना है, पर कोई भी अगर कानून अपने हाथ में लेगा तो हम उसे छोड़ने वाले नहीं हैं।

Next Post

दुष्कर्मी सलमान को छह दिन शरण देने वालों की पहचान हुई, सख्त कार्रवाई होगी; फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

Fri Nov 28 , 2025
रायसेन। गौहरगंज में मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सलमान की गिरफ्तारी और शार्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी सलमान को छह दिन तक शरण देने वालों को चिन्हित किया जा चुका है और उनके खिलाफ कठोर […]

You May Like