दुष्कर्मी सलमान को छह दिन शरण देने वालों की पहचान हुई, सख्त कार्रवाई होगी; फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

रायसेन। गौहरगंज में मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सलमान की गिरफ्तारी और शार्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी सलमान को छह दिन तक शरण देने वालों को चिन्हित किया जा चुका है और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई बचेगा नहीं। साथ ही, आरोपी की गिरफ्तारी में बेहतर कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आईजी ने बताया कि पूरे प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रस्तुत कर पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा।

Next Post

बैतूल में पंचायतों के तकनीकी कार्यों के लिए अब ई-ग्राम यंत्री एप

Fri Nov 28 , 2025
बैतूल। ग्राम पंचायतों को तकनीकी कार्यों में होने वाली देरी और सब इंजीनियरों की मनमानी से राहत देने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन ने बड़ा कदम उठाया है। अब एस्टीमेट, टीएस, मूल्यांकन और सीसी जारी करने जैसे सभी कार्य ई-ग्राम यंत्री एप के माध्यम से […]

You May Like