विधायक बोले जनता के बीच कैसे जाएंगे

सिंगरौली। जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके के अध्यक्षता में ननि के विकास कार्यो के प्रगति की समीक्षा शुरू हुई, जहां विधायक रामनिवास शाह ने लंबित सिविक सेंटर एवं गनियारी व्यावसायिक प्लाजा को लेकर बिफर गये और उन्होंने बैठक में जमकर सुनाया और कहा कि हम एक भी प्रोजेक्ट को पूरा नही कर पा रहे हैं। जनता के सामने किस मुहॅ से वोट मांगने जाएंगे। विधायक के कड़े तेवर देखकर मंत्री से लेकर अधिकारियों के भी पसीने छूटने लगे।

दरअसल प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके का सिंगरौली का दो दिवसीय दौरा अचानक बना। सांसद से लेकर विधायको को बैठको के संबंध में कोई सूचना एवं जानकारी निजी तौर पर नही थी। पहले इसी बात को लेकर राज्यमंत्री, विधायक व सांसद खफा दिखे और जैसे ही प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक शुरू की, सबसे पहले विधायक रामनिवास शाह ने अपनी बात रखते हुये कहा कि सिविक सेंटर और व्यावसायिक प्लाजा गनियारी का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है,इन दोनों मामलो के निपटारे के लिए नगर निगम अधिकारी गंभीर नही है। विधायक ने यहां तक कहा कि शहर में जितने भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, सभी निर्माणाधीन हैं। इसी तरह कार्य चलता रहा तो जनता के सामने किस मुहॅ से वोट मांगने जाएंगे। विधायक ने सड़क सहित अन्य समस्याओं का मुद्दा उठाया। विधायक के कड़े तेवर को देख प्रभारी मंत्री एवं ननि के अधिकारियों के भी सुर बदल गये। इधर प्रभारी मंत्री ने ननि आयुक्त को 15 दिवस के अंदर उक्त समस्याओं का हल करने वक्त दिया है। फिलहाल यह मामला चर्चाओं में है। वहीं विपक्षी दल के नेता प्रभारी मंत्री को आड़े हाथों लेकर तरह-तरह के सवाल दाग रहे हैं।

… जब सांसद ने गुलदस्ता लेने से किया इंकार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कलेक्ट्रोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने द्वय मंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया और जैसे ही कलेक्टर सांसद को गुलदस्ता देने लगे, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने गुलदस्ता लेने से मना करते हुये उन्होंने बड़े ही सालिनता के साथ कहा कि मातृशक्ति का सम्मान हो गया, इसी में सब का सम्मान हो गया, लेकिन गुलदस्ता न लेने के पीछे नाराजगी बताई जा रही है। चर्चा है कि समीक्षा बैठक की जानकारी सांसद एवं विधायको को नही दी गई थी, यह चूक कहां से हुई, किसकी लापरवाही है, लोगों में इस बात की चर्चा जोर-शोर से है। हालांकि बैठक में शामिल होने के लिए काफी मानमुन्नौवल हुआ।

नगर निगम के अधिकारी हम लोगों की बात सुनते नही

प्रभारी मंत्री के द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में भाजपा नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि नगर निगम के अधिकारी हम लोगों की बाते नही सुनते। यह बात जैसे ही बैठक के बाहर निकली, भाजपा के कार्यकर्ता ही आपस में खुसुर-फुसुर करने लगे कि प्रमुख विभागों में प्रभारी मंत्री से जुड़े लोग ही बैठे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान में कहा कि जब प्रभारी मंत्री से ही उनका तालमेल है, तो छोटे कार्यकर्ताओं को जगह कहां मिलेगी। जिले में पीएचई, चेकपोस्ट, नगर निगम समेत ऐसे कई विभाग हैं, जहां अधिकारी प्रभारी मंत्री के ही दुहाई देते रहते हैं। पीएचई कार्यपालन यंत्री की कार्यप्रणाली जग जाहिर है।

Next Post

पूर्व विधायक रामलल्लू बैस का दिल्ली में हुआ सम्मान

Mon Jul 27 , 2026
सिंगरौली। पश्चिम बिहार, नई दिल्ली के होटल रेडीसन ब्लू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में सिंगरौली के पूर्व विधायक रामलल्लू बैस एवं भाजपा नेता विश्वनाथ अग्रवाल को सम्मान -पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार पश्चिम बिहार नई दिल्ली में […]

You May Like