
सिंगरौली। पश्चिम बिहार, नई दिल्ली के होटल रेडीसन ब्लू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में सिंगरौली के पूर्व विधायक रामलल्लू बैस एवं भाजपा नेता विश्वनाथ अग्रवाल को सम्मान -पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार पश्चिम बिहार नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन पद्म श्री डॉ. अरविन्द कुमार, पूर्व कुलपति रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विद्यालय झासी के मुख्य आतिथ्यि एवं इन्दु भूषण मिश्रा कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ की अध्यक्षता एवं डॉ. रेखा चौहान शिक्षा निदेशालय नई दिल्ली मुख्य वक्ता, डॉ. शिवा जी राम भाऊ शिंदे सदस्य, जेडआरयूसीसी उत्तर मध्य रेलवे तथा डॉ. हरिभाई आर्यन जी, ख्याति प्राप्त योग गुरू बिलासपुर छग. के विशिष्ट आतिथ्य में सिंगरौली के पूर्व विधायक रामलल्लू बैस को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र वितरण किया गया। पूर्व विधायक को सम्मान किये जाने पर उनके समर्थको ने हर्ष व्यक्त किया। पूर्व विधायक ने कहा कि इस सम्मान से मैं काफी अभीभूत हूॅ।
