फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर उज्जैन आए, महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन। फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर सोमवार की सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। वे इंदौर में एक इवेंट में भाग लेने आए थे। वहां से उज्जैन पहुंचे और सीधे बाबा महाकाल की शरण में आशीर्वाद लेने गए।

भंडारकर ने मंदिर पहुंचकर गर्भगृह के बाहर से बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके बाद नंदीहॉल में बैठकर पूजा, आराधना संपन्न की। कोटितीर्थ तीर्थ कुंड के किनारे उज्जैन लोक समाचार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन कर बहुत ही शांति का अनुभव होता है। युवा पीढ़ी भी अब सनातन धर्म से जुड़ रही है और मंदिर में जय महाकाल का उद्घोष इसका प्रमाण है। भंडारकर पेज-3, ट्रैफिक सिग्नल, फैशन जैसी कई चर्चित फिल्में बना चुके है। आपको बता दें की मधुर भंडारकर महाकाल मंदिर के पुजारी एवं पूर्व मंदिर प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप गुरु के यजमान है और काफी समय से उनसे जुड़े हैं। पुजारी प्रदीप गुरु के प्रेरणा से ही उन्होंने मंदिर में आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े दान दिए हैं।

Next Post

चारधाम मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

Mon Jul 27 , 2026
उज्जैन। सावन-भादौ माह में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिये हरसिद्धि-चारधाम मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंधि लगाया दिया है। पुलिस द्वारा नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बाबा महाकाल की सवारी को लेकर […]

You May Like