चारधाम मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

उज्जैन। सावन-भादौ माह में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिये हरसिद्धि-चारधाम मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंधि लगाया दिया है। पुलिस द्वारा नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बाबा महाकाल की सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस द्वारा यातायायत और सुरक्षा व्यवस्था को लागू करते हुए हरसिद्धि-चारधाम मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के निर्णय लिया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सावन-भादौ माह में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक नगरी में आयेगें। उनकी सुरक्षा के साथ मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये वाहन प्रतिबंधित मार्ग का निर्णय लिया गया है। सभी प्रकार के वाहन चालकों से अपील है कि प्रतिबंधित मार्ग छोड़ वैकल्पिक मार्ग पर आवाजाही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। हरसिद्धि माता मंदिर से चारधाम मंदिर मार्ग तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल दर्शन के लिये पहुंचते हैं। जिसके चलते उक्त मार्ग को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। सावन माह में प्रति सोमवार निकलने वाली बाबा की सवारी के दौरान भी कुछ मार्गो पर वाहनों को प्रतिबंधित किया जायेगा और वैकल्पिक मार्गो के साथ पार्किंग व्यवस्था लागू की जायेगी।

Next Post

नेतन्याहू अमेरिका के दौरे पर रवाना हुए, कहा ट्रंप से करेंगे मुलाकात

Mon Jul 27 , 2026
तेल अवीव, 27 जुलाई (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के अपने दौरे के लिए सोमवार को रवाना हो गये। श्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के लिए रवाना हो गये […]

You May Like