मुरैना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया गया। झुंडपुरा मंडल में हुए कार्यक्रम में सबलगढ़ खंड के प्रचारक मुकेश भदौरिया ने बताया कि 1600 ईस्वी में भारतवर्ष और इसकी संस्कृति संकट में थी। हिन्दू समाज आत्मविश्वास खो चुका था। ऐसे समय में छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1674 ईस्वी में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन हिंदूपद पादशाही की स्थापना की। भदौरिया ने कहा कि शिवाजी महाराज हर युद्ध में विजयी रहे।
उन्होंने हिन्दू समाज को आत्मगौरव का संदेश दिया। हिन्दू साम्राज्य दिवस को राष्ट्रीय स्वाभिमान के विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बताता है कि भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा। कार्यक्रम में धर्मेंद्र राठौर, अनुराग जगा, शंकर सिंह, अंकुश जगा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
