रुपया 34 पैसे मजबूत

मुंबई, 25 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 34 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.26 रुपये का बोला गया।

रुपये में यह लगातार तीसरी तेजी है। इन तीन दिनों में यह 156 पैसे (1.61 प्रतिशत) मजबूत हुआ है। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 76 पैसे चढ़कर 95.30 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज 23 पैसे की मजबूती के सात 95.37 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.12 रुपये प्रति डॉलर तक गया जबकि इसका दिन का निचला स्तर 95.44 रुपये प्रति डॉलर रहा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में छह प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आयी और ब्रेंट क्रूड वायदा 98 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। इससे रुपये को समर्थन मिला।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक में रही 0.3 प्रतिशत की गिरावट से भी भारतीय मुद्रा मजबूत हुई। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से इसकी तेजी सीमित रही।

 

Next Post

वित्त वर्ष 2025-26 में पहली बार NBCC की स्टैंडअलोन आय 10,000 करोड़ के पार

Mon May 25 , 2026
नई दिल्ली: NBCC (India) Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की स्टैंडअलोन कुल आय पहली बार ₹10,000 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए ₹10,055.45 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.43 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कंसोलिडेटेड […]

You May Like