पैदल श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, 2 महिला श्रद्धालु मृत, तीन घायल

ब्यावरा। सोमवार को गुना रोड पर जोडकिया जोड़ के समीप हुई सडक़ दुर्घटना में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. घटना में दो महिला श्रद्धालुओं का प्राणांत हो गया. जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गये.

सिटी पुलिस के अनुसार चांचौड़ा थानांर्गत ग्राम खेरबे चक निवासी महिला श्रद्धालुजन गुना रोड पर स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने आ रही थी. इसी बीच गुना रोड पर जोडकिया जोड़ के यहां सुबह लगभग 9 बजे तेज रफ्तार आ रही कार क्रमांक एम.पी. 19, सीबी 7825 ने पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. गंभीर चोट आने से सीमाबाई उम्र 30 वर्ष का निधन हो गया. गंभीर घायल चिंताबाई का उपचार के दौरान निधन हो गया. जबकि शीतलबाई, सीमाबाई और रामकुंवरबाई घायल हो गये. स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर घायल को बाहर रेफर किया गया. घटना के बाद कार भी रोड से नीचे जा पहुंची. चालक सहित कार में सवार लोग मौके पर से फरार हो गये. इनको भी चोट आने की बात कही जा रही है. इस दर्दनाक हादसे में दो श्रद्धालुओं के निधन से गहरा शोक छा गया.

Next Post

बिजली कटने पर ग्रामीणों ने ब्यावरा-सुठालिया रोड पर स्टेट हाइवे रोका

Mon Dec 15 , 2025
सुठालिया। ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर गिंदौरहाट जोड़ के यहां सोमवार को समीपस्थ ग्राम सडिया के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग द्वारा गांव की बिजली काटी जाने के विरोध में स्टेट हाइवे ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. आधे घंटे से अधिक समय तक जाम रहने से मार्ग के दोनों और वाहनों कि […]

You May Like