भाजपा का जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर संवाद, मिष्ठान वितरण

जबलपुर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत महाकौशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के ऑफिस पहुंचकर चेम्बर के सदस्यों एवं व्यापारीयों से संवाद किया और उनके बीच मिष्ठान वितरण किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा जीएसटी की दरों में कटौती कर प्रधानमंत्री ने देश को बड़ी सौगात दी है। उद्यमियों, आम जनता के कल्याण के लिए जीएसटी की दरें घटाई गई हैं। भारत स्वदेशी के भाव को लेकर ही आजाद हुआ है। हम स्वदेशी अपनाकर ही देश को और समृद्ध बना सकते हैं। जीएसटी की दरों में कटौती करके प्रधानमंत्री ने देश की जनता, व्यवसायियों, उद्यमियों को जो उपहार दिया है, उसके लिए हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करना चाहिए। इस अवसर पर महाकौशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता, शंकर नागदेव, युवराज गढ़वाल, अखिल मिश्रा, हेमराज अग्रवाल, गुलशन मखीजा, नवनीत जैन, मेवालाल छिरोल्या, अभिषेक जैन, सुधीर सोनकर, सुनील फाटक, पदमाकर तलवारे, सुनील ठाकुर आदि उपस्थित थे।

गंजीपुरा मार्केट में मिष्ठान वितरण

भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत गंजीपुरा मार्केट क्षेत्र में भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव की जानकारी देकर सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन की उपस्थिति में ग्राहकों को मिष्ठान वितरण किया गया।

 

 

Next Post

हिस्ट्रीशीटर के गुर्गों पर ईनाम घोषित

Tue Sep 23 , 2025
जबलपुर। जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के फरार गुर्गों पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोष्तिा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ओमती थाने में दर्ज अपराधिक प्रकरण में फरार मोह. अहफाज पिता मोह. हयात,मोह. अयाज पिता मोह. हयात दोनों निवासी मशीन वाले बाबा के पास थाना ओमती […]

You May Like