दीदार कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घर बने निशाना

ग्वालियर: जिले के डबरा शहर की दीदार कॉलोनी में आज तड़के करीब 2 बजे चार अज्ञात युवकों ने दो घरों पर जमकर फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने सुखदेव रावत और जगदीश रावत के मकानों को निशाना बनाया।

फायरिंग से दोनों घरों की दीवारों और गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं। घटना के बाद कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। सुबह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार युवक भागते हुए, पत्थर फेंकते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Next Post

हिंद महासागर में IOD के प्रभाव से कम होगा अल-नीनो का असर, मॉनसून के पूर्वानुमान में तकनीकी सुधार से मिलेगी बड़ी राहत

Thu Jul 9 , 2026
अमरावती, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे के निदेशक डॉ. अंगुलुरी सूर्यचंद्र राव ने बताया कि हिंद महासागर में विकसित हो रहा ‘इंडियन ओशन डिपोल’ (IOD) अल-नीनो के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में सहायक होगा। डॉ. राव के अनुसार, 1997 की अल-नीनो घटना के दौरान भी इसी तरह के […]

You May Like