भोपाल।राजधानी के 2 थाना क्षेत्रों में धारदार अवैध हथियार लेकर घूमने वाले आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई की गई है. मौके पर ही पुलिस ने आरोपियों को हथियारों के साथ पकड़ा. पुलिस जानकारी के अनुसार तलैया पुलिस ने आरोपी हर्षित विश्वकर्मा को अवैध छूरी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी जब आर्च ब्रिज के पास छूरी के लेकर घूम रहा था. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और वह पकड़ा गया. वहीं दूसरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. आरोपी कंछेदी धुर्वे क्षेत्र में अवैध छूरी अपने पास रखकर घूम रहा था. आरोपी किसी मौके की तलाश में था, इससे पहले वह अपने मकसद में कामयब होता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
धारदार अवैध हथियार लेकर घूमने वाले आरोपी धराए
