अंडरब्रिज निर्माण की मांग: पथराई से सेमरी मार्ग पर ग्रामीणों का चक्का जाम

सोहागपुर। ग्राम पथराई से सेमरी हरचंद तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ग्रामीणों को बरसात के दिनों को छोड़कर कच्चे रास्ते से होकर रेलवे पुलिया के नीचे से गुजरना पड़ता है। वैकल्पिक मार्ग से यह दूरी 15 किलोमीटर तक बढ़ जाती है। वर्षों से ग्रामीण यहां पक्की सड़क और अंडरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्टेट हाईवे-22 पर बस स्टैंड के पास चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।

ग्रामीणों ने पूर्व में प्रशासन को चेतावनी दी थी कि सोमवार तक समस्या का हल नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इसी कड़ी में एसडीएम प्रियंका भलावी ने मार्ग का निरीक्षण कर आश्वासन दिया कि फिलहाल रास्ता चालू कराने के प्रयास होंगे और स्थायी समाधान के लिए रेलवे विभाग से चर्चा की जाएगी। चक्का जाम की सूचना पर एसडीएम भलावी, थाना प्रभारी उषा मरावी और तहसीलदार रामकिशोर झरवड़े मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान मार्ग नदी से होकर गुजरता है, जिस पर सड़क संभव नहीं है। रेलवे विभाग का दल निरीक्षण करेगा और अंडरब्रिज की स्वीकृति मिलने पर सड़क निर्माण किया जाएगा।

 

 

Next Post

कुएं में उतराता मिला लापता युवक का शव

Tue Aug 26 , 2025
सतना: धवारी क्षेत्र में सोमवार सुबह कुएं में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई. शव की पहचान धवारी गली नंबर 4 निवासी 20 वर्षीय राजू रैकवार के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज थी. पानी भरने आई महिला ने कुएं से दुर्गंध […]

You May Like