सतना: धवारी क्षेत्र में सोमवार सुबह कुएं में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई. शव की पहचान धवारी गली नंबर 4 निवासी 20 वर्षीय राजू रैकवार के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज थी. पानी भरने आई महिला ने कुएं से दुर्गंध आने पर झांककर शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. राजू की चप्पल भी कुएं के पास मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. राजू 22 अगस्त को काम से लौटते समय लापता हुआ था. पुलिस जांच कर रही है, विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा.
