कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई की खेल प्रतिभाओं ने प्रदेश में बढ़ाया बालाघाट का गौरव

बालाघाट, कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई, बालाघाट की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों से आकर यहां अध्ययनरत छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए नियमित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि परिसर की छात्राएं जिला एवं प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन कर रही हैं।

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर के मार्गदर्शन में छात्राओं को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुजालपुर, जिला शाजापुर में 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई की तीन छात्राएं प्रतीक्षा धुर्वे, प्राची एवं निशा धुर्वे भाग ले रही हैं।

विदिशा में 6 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई की चार प्रतिभावान छात्राएं मोनिका मरकाम, अनुराधा धुर्वे, आरती एवं आंचल बालाघाट जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्राओं के चयन से विद्यालय परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। इसके अलावा छतरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मिनी वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में भी कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई की पांच छात्राओं ने भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया। छात्राओं की लगातार उपलब्धियां यह साबित कर रही हैं कि यदि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की बेटियों को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध हों तो वे प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

छात्राओं की खेल उपलब्धियों पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर, प्राचार्य श्रीमती सुनीता बोरकर,⁷ जिला खेल अधिकारी डी.के. मेश्राम, जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष नरेश धुवारे, कोच कमल किशोर तेलासे, मोटिवेटर अजय बैस, प्रशिक्षक शैलेंद्र यादव आदि ने बधाई दी है ।

Next Post

स्कूल वेन चालक पर पांच वर्षीय बच्ची से बैड टच का आरोप, अपराध दर्ज

Mon Oct 5 , 2026
परासिया। स्कूल आने-जाने के लिए जिस वेन चालक पर अभिभावक भरोसा करते थे, उसी पर पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से बैड टच करने का गंभीर आरोप सामने आया है। बच्ची द्वारा घटना की जानकारी अपनी मां को दिए जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत पर […]

You May Like