
सतना – जिले के थाना कोठी क्षेत्र में बस स्टैंड के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई है जिसमें 07 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 09/07/2026 को सुबह 06:16 पर प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोठी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक- 169 कुलदीप सिंह एवं पायलेट उपेंद्र सिंह ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा जाने से 07 व्यक्ति घायल हो गये थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन की मदद से 05 घायलों एवं 02 घायलों को प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कोठी पहुँचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत सभी घायलों को जिला अस्पताल सतना रिफर किया गया।
