जैन मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज के सागर रोड पर अगवानी को लेकर पुलिस ने की विशेष व्यवस्था

दमोह. जैन मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज के सागर रोड पर अगवानी को देखते हुए दमोह पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अगवानी मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया.विहार के दौरान मार्ग पर यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्जन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। चौकी प्रभारी विक्रम दांगी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मार्ग पर पुलिस स्टाफ मुस्तैद रहा. विहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग भी की गई।जैन समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की.

Next Post

ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मॉस्टिन से मिले मोदी, रणनीतिक साझेदारी पर की चर्चा

Thu Jul 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सुश्री सैम मॉस्टिन ए सी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बढ़ते दायरे और विविधता पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like