ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मॉस्टिन से मिले मोदी, रणनीतिक साझेदारी पर की चर्चा

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सुश्री सैम मॉस्टिन ए सी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बढ़ते दायरे और विविधता पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी का स्वागत किया और भरोसा जताया कि व्यापार, निवेश, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में बढ़ते आपसी संबंधों से नए अवसर पैदा होंगे और दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिलेगा।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते खेल संबंधों पर भी संतोष व्यक्त किया और भारत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2030 तथा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ओलंपिक 2032 की तैयारियों के दौरान और अधिक सहयोग की बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंध इस रिश्ते की मजबूती का आधार बने हुए हैं। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को आगे बढ़ाने में गवर्नर-जनरल मॉस्टिन के निरंतर सहयोग की सराहना की।

.....

Next Post

उप-राष्ट्रपति ने समुद्री मछली के सतत दोहन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की

Thu Jul 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरूवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उच्च समुद्र में मत्स्य पालन के सतत दोहन के लिए अधिकार पत्र जारी करने के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने ओडिशा गहरे समुद्र में मत्स्य पालन मिशन दस्तावेज का […]

You May Like