वर्ष 2025 वैश्विक राजनीति के लिए उथल-पुथल भरा रहा। नेपाल, जर्मनी और पुर्तगाल जैसे देशों में आंतरिक कलह और विरोध के कारण कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सरकारें गिर गईं।
साल 2025 खत्म होने को है और यह साल दुनिया के कई देशों के लिए सत्ता के बड़े बदलावों का गवाह बना है। दुनिया के नक्शे पर कई ऐसी जगहें रहीं जहां प्रधानमंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा या सैन्य तख्तापलट ने लोकतंत्र को हिला दिया।
नेपाल से लेकर जर्मनी तक, कई देशों की सरकारें अपने गठबंधन या जन-आक्रोश को संभालने में विफल रहीं और समय से पहले गिर गईं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस साल किन-किन देशों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण सत्ता परिवर्तन की स्थिति बनी।
