नाबालिग के पास मिला 1 किलो गांजा, गिरफ्तार

उज्जैन। मादक पदार्थ गांजे की सप्लाय करने निकले नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है जिससे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग के पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। खाचरोद थाना पुलिस ने बताया कि नागदा बायपास कुंहारवाड़ी फंटा पर सूचना मिलने के बाद दबिश दी गई थी जहां से एक नाबालिग को पकड़ा गया। उसके पास से एक किलो से अधिक गांजा मिला है। मामले में मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज कर नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह गांजा सप्लाय करने के लिए आया था। उससे गांजा देने और लेने वाले की जानकारी जुटाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मादक पदार्थ की सप्लाय के मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन पूर्व बडऩगर पुलिस ने बाइक पर सवार बदनावर के दो युवकों को गिरफ्तार कर ढाई किलो से अधिक गांजा बरामद किया था। जिनसे रिमांड पर पूछताछ में सामने आया कि गांजा बदनावर से लेकर आए थे। प्रकाश भील ने गांजा अपने खेत में उगाया था।

Next Post

बीजामंडल विवाद: ग्वालियर हाई कोर्ट में विजय मंदिर में पूजा के अधिकार पर सुनवाई शुरू

Sun Sep 14 , 2025
विदिशा। विदिशा स्थित ऐतिहासिक विजय मंदिर, जिसे बीजामंडल भी कहा जाता है, पर चल रहे विवाद को लेकर ग्वालियर हाई कोर्ट में दायर याचिका स्वीकार कर ली गई है. अदालत ने एएसआई और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पिछले दो वर्षों से आंदोलन […]

You May Like