टीकमगढ़ :जिले के देहात थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में ग्रामीणों ने एक अवैध शराब तस्कर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना बुधवार देर रात हुई। घटना तब हुई जब तस्कर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और दशहरा के ‘ड्राई डे’ पर बांटने के लिए अवैध शराब ले जा रहा था।ग्रामीणों ने तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा और उसे पीटा। ग्रामीणों ने जब सख्ती के साथ उससे पूछताछ की तो तस्कर ने अपना नाम भन्ू राय बताया। उसने बताया कि ठेकेदार के यहां से शराब लेकर ग्रामीण इलाकों में डिलीवरी देने जा रहा था।
गांव के लोगों ने दो लोगों को पड़कर देहात थाना पुलिस को सूचना दी है। बता दें कि तस्कर रात के समय अवैध शराब लेकर जा रहा था, जिसका उद्देश्य गांधी जयंती और दशहरा जैसे ‘ड्राई डे’ पर ज्यादा दाम पर बेचना था।ग्रामीणों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। पूरे मामले की सूचना देहात थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिछले कुछ महीनों से जिले के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने शराब पीने वालों और बेचने वालों पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है।
