विजयादशमी पर सीएम डॉ. यादव की शुभकामनाएं, गांधी-शास्त्री को नमन, पं.मिश्र को श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महापर्व हमें ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का स्मरण कराता है और सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी को इस पर्व की मंगलकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने साथ ही भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने अपने कार्यों और जीवन मूल्यों से जो आदर्श स्थापित किए, वे आने वाली हर पीढ़ी को राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

डॉ. यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भी उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी विश्व को शांति और सद्भाव की राह दिखाते हैं।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके अवसान से संगीत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।

Next Post

माएके में पानी की टंकी में मिला महिला का शव

Thu Oct 2 , 2025
सतना : जिले के नागौद क्षेत्र में बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब माएके में रह रही एक महिला का शव घर ममें रखी पानी की टंकी में पाया गया. हलांकि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या के तौर पर सामने आ रहा है. लेकिन पुलिस द्वारा सभी […]

You May Like