भारी हिमपात के कारण काबुल को नौ प्रांतों से जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध

काबुल 18 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को नौ उत्तरी प्रांतों से जोड़ने वाला सालंग राजमार्ग भारी हिमपात के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।

लोक निर्माण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि भारी हिमपात और तूफान के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। वाहन चालकों से अगली सूचना तक इस मार्ग पर वाहन न चलाने की अपील की गयी है।

परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से 29 में अगले कुछ दिनों में भारी हिमपात, बाढ़ और भारी बारिश होगी।

Next Post

कमजोर वर्गों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 

Sat Jan 18 , 2025
सेमीनार के दौरान प्रतिभागियों का हेल्थ चेकअप भोपाल, 18 जनवरी. विशेष पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर समाज के कमरोज वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विशेष शाखा (एसबी) प्रशिक्षण संस्थान इंटीग्रेटेड भवन श्यामला हिल्स में आयोजित इस प्रशिक्षण/सेमीनार […]

You May Like