कमजोर वर्गों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 

सेमीनार के दौरान प्रतिभागियों का हेल्थ चेकअप

भोपाल, 18 जनवरी. विशेष पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर समाज के कमरोज वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विशेष शाखा (एसबी) प्रशिक्षण संस्थान इंटीग्रेटेड भवन श्यामला हिल्स में आयोजित इस प्रशिक्षण/सेमीनार में भोपाल रेंज के अंतर्गत जिला नगरीय भोपाल, देहात भोपाल, विदिशा, सीहोर एवं राजगढ़ से उप पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यकम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन द्वारा किया गया. प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण दिये जाने हेतु व्याख्याता के रूप में अमरजीत टेक्निकल कंसल्टेंट यूनिसेफ कार्यालय भोपाल, एमपी भास्कर वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आरएफएसएल भोपाल, डॉ. कृपा शंकर चौबे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड मेंबर भोपाल, विजय कुमार बंसल विधि अधिकारी (अजाक) पुलिस मुख्यालय भोपाल, उनिरीक्षक भारत लाल प्रजापति साइबर अपराध कार्यालय भोपाल, डॉ. राकेश भार्गव 25वीं बटालियन भोपाल द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया. कार्यक्रम के अंत में डॉ. राकेश भार्गव एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों का जनरल हेल्थ चेकअप भी किया एवं आरटीपीसीआर के संबंध में अवगत कराते हुए सभी प्रतिभागियों से पै्रक्टिकल भी करवाया. एसपी अजाक ने किया समापन नीतू सिंह डाबर पुलिस अधीक्षक अजाक भोपाल रेंज द्वारा दो दिवसीय सेमीनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज भोपाल नीतू सिंह डाबर के नेतृत्व में हुआ. उनके सहायतार्थ एसडीओपी बिलखिरिया प्रिया सिंधी, निरीक्षक केजी शुक्ला थाना प्रभारी अजाक, सउनि आनंद कुमार झा (रीडर) एवं समस्त स्टाफ पुअ अजाक कार्यालय भोपाल रेंज की अहम भूमिका रही.

Next Post

पिस्टल-कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार 

Sat Jan 18 , 2025
भोपाल, 18 जनवरी. निशातपुरा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त किए हैं. आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में पांच अपराध दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार […]

You May Like