पिस्टल-कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार 

भोपाल, 18 जनवरी. निशातपुरा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त किए हैं. आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में पांच अपराध दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि काली जैकेट और नीला जींस पैंट पहने एक युवक अवैध हथियार लेकर छहघरा कमल नगर की तरफ घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही इंचार्ज थाना प्रभारी मातादीन अहिरवार ने तत्काल पुलिस की एक टीम बताए गए स्थान के लिए रवाना की. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बताए गए हुलिए का युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास मैगजीन लगी एक पिस्टल बरामद हुई. मैगजीन को खोलने पर उसके अंदर दो कारतूस रखे मिले, जिन्हें पुलिस ने पिस्टल समेत जब्त कर लिए. पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना नाम फैज अहमद (33) निवासी इंदिरा कालोनी, बागउमराव दूल्हा थाना ऐशबाग बताया. उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है. उसके खिलाफ पहले से पांच अपराध दर्ज हैं. उसे गिरफ्तार करने में इंचार्ज थाना प्रभारी एसआई मातादीन अहिरवार, एसआई कोमल सिंह, हेड कांस्टेबल चतर सिंह, आरक्षक धारा सिंह, विपिन जाट, योगेन्द्र शर्मा, दिनेश जाटव, विजय शर्मा का सराहनीय योगदान रहा.

Next Post

ऑनलाइन गेम खेलने के शौकीन छात्र की ट्रेन से कटकर मौत 

Sat Jan 18 , 2025
घटना के समय घर पर अकेला था छात्र पिता काम पर और मां-बहन गई थी विदिशा भोपाल, 18 जनवरी. छोला मंदिर इलाके में रहने वाले ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा ऑनलाइन गेम पबजी खेलने का […]

You May Like