
रीवा। सिविल लाइन पुलिस से शराब पीकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों में एक बर्खास्त पूर्व पटवारी भी है. दरअसल मंगलवार की रात रेलवे ब्रिज के पास रात को शराबियों को हटाने गई पुलिस पर हमला हो गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था.
पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा जिनसें पूछतांच की गई. जिसके बाद आज शाम पुलिस पकड़े गए चारों आरोपियों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची. जहां उनसे घटना को लेकर पूछताछ की गई. सभी आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के कारण घटना के संबंध में अहम खुलासे किए. पूंछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया. वहीं इस पूरे मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि कल देर रात गश्त करने आए सिविल लाइन थाना स्टाफ पर कुछ लोगों ने हमला किया था. शिकायत पर 4 लोगों को चीन्हित किया गया जिनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत पुलिस कर्मियों पर हमला की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले में विकास कुमार पाल पिता अवध नारायण पाल उम्र 27 वर्ष निवासी डिघवार मऊगंज हाल नई बस्ती पडऱा, विजय कुमार पाल पिता अवध नारायण पाल उम्र 27 वर्ष निवासी डिघवार मऊगंज हाल नई बस्ती पडऱा, दिनेश कुमार पाठक पिता स्व. उमाशंकर पाठक उम्र 53 वर्ष निवासी नई बस्ती पडऱा, नीरज साहू उर्फ सचिन पिता भाईलाल साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पपौधा शहडोल हाल केशव धाम के पीछे पडऱा को गिरफ्तार किया है.
