घर-घर पहुंचकर कर रहे मतदाताओं को जागरुक

सीहोर। मतदाता सूची के विशेष अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए घर-घर भ्रमण किया गया. इस दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया. नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा इसके महत्व की जानकारी दी गई. साथ ही पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई. भ्रमण के दौरान नवविवाहित जोड़ों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना आवश्यक है, ताकि वे मताधिकार का उपयोग कर सकें.

 

Next Post

ललितपुर में दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आगे बढ़ी

Sun Nov 22 , 2026
विशेष संवाददाता ललितपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शनिवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आगे बढ़ी। यात्रा के 28वें दिन ग्राम बौलारी बिजरौंठ से धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना […]

You May Like