नरवाई जलाने वाले किसान पर मामला दर्ज

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवाई जलाने पर शासन की सख्त रोक के बाद आग लगाने से घटित घटना से हुई क्षति के विरुद्ध पहली बार नामजद रिपोर्ट की कार्यवाही की गई है.

उक्त घटना रहली ब्लाक के ग्राम जूना प.ह.न. 04 भूमि खसरा नं. 805/5 में ग्राम कोटवार द्वारा नरवायी जलने की सूचना प्राप्त होने पर हल्का पटवारी द्वारा मौका जांच कर प्रतिवेदन सहित पंचनामा प्रस्तुत किया गया है, जिसमें अनावेदक रामअवतार पिता प्रभु कुर्मी निवासी ग्राम जूना तहसील, रहली द्वारा खेत मे आग लगना बताया गया है. जिसे ग्राम जूना की भूमि एवं ग्राम मंडला के कुछ खसरा न. में लगी गेंहू की फसल जल कर नष्ट हो गयी है. उक्त आदेश क उल्लघन किये जाने के कारण अनावेदक रामअवतार पिता प्रभु कुर्मी निवासी ग्राम जूना तहसील रहली के विरूध्द बीएनएस 2023 की धारा 173 के तहत ग्राम कोटवार के माध्यम से तहसीलदार राजेश पांडे ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Next Post

दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, सात घायल

Mon Apr 7 , 2025
श्योपुर। विजयपुर में टोंगरा सुसवाडा से मां पनवाड़ा के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए संतुलन खो दिया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं […]

You May Like