
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विधायक अशोक रोहाणी एवं निगमाध्यक्ष रिकुंज विज के साथ सिविल लाइन में 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहर के हर वार्ड और मुख्य मार्ग को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश देकर कहा कि
सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, ताकि नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
अगले माह 6 करोड़ से बनेंगी डामलीकृत सड़कें
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने ये भी बताया कि शहर के देवतुल्य नागरिकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है, कि अगले महीने 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली डामरीकृत सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब शहर के उन हिस्सों को प्राथमिकता दी जाएगी जहाँ सड़कों की हालत जर्जर है। निरीक्षण के समय संभागीय यंत्री अभिषेक तिवारी, वीरेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
