इटारसी। हॉकी नर्मदापुरम के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने उन्हें बधाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री तोमर के नेतृत्व में नर्मदापुरम में हॉकी की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर हॉकी संघ के कई सक्रिय सदस्य भी मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री से मिले हॉकी नर्मदापुरम अध्यक्ष
