कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं किया जा सका

शिवपुरी: जिले के कोलारस ब्लॉक के 17 गाँव में लगभग 65 से ज्यादा लोग डूब क्षेत्र में फंसे हुए थे उनके बचाव कार्य के लिए सेना ने नावों के जरिए राहत अभियान चलाया। सेना ने लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए दो हेलीकॉप्टर भी बुलाए हैं लेकिन मौसम खराब होने के चलते कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं किया जा सका।

भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों ने नावों के सहारे ही ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। भारी बारिश के चलते बचाव कार्य में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सेना ने कुशलतापूर्वक सभी ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया है।

Next Post

स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, कल होगी आम सभा

Thu Jul 31 , 2025
इटारसी। नर्मदापुरम जिले के इटारसी क्षेत्र में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध लगातार तेज हो रहा है। पथरोटा क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारी बिजली बिल की शिकायत करते हुए पथरोटा विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर […]

You May Like

मनोरंजन