दमोह:युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में स्काउट व गाइड के वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण 4 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक संचालित किया जा रहा है।होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती रजनी खटीक और प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस की शुरुआत प्रातः पीटी से हुई। इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों को नाश्ता कराया गया।त्पश्चात क्लास में प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ आपदा का परिचय, बाढ़ आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान रेस्क्यू कार्य, बचाव की विधियां की जानकारी दी गई। इस दौरान ड्राई रेस्क्यू, वेट रेस्क्यू, इंप्रोवाइज्ड मेथड से रेस्क्यू उपकरण बनाने की विधि, लाइफ जैकेट पहनने का अभ्यास और लाइफबॉय का प्रयोग भी सिखाया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय त्वरित और सुरक्षित बचाव कार्य के लिए तैयार करना है।
Next Post
भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र में पुलिस की रात्रिकालीन नाकाबंदी
Sat Aug 8 , 2026
इंदौर:शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र में रात्रिकालीन नाकाबंदी की जा रही है. इस दौरान मुख्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहता है तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाती […]

You May Like
-
10 months ago
ग्वालियर में दो और स्थानों से तीन कार्बाइड गन जब्त
-
1 year ago
कटाई के समय किसानों को हुआ नुकसान
-
6 months ago
अपहरण के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
7 months ago
पुलकित सम्राट ने की कपिल शर्मा की तारीफ